
Indigo में सफर के दौरान बदल गया बैग, यात्री ने वेबसाइट हैक कर खुद खोज निकाला अपना सामान
AajTak
Indigo में सफर के दौरान एक यात्री का सामान एक्सचेंज हो गया. जिसके बाद उन्होंने वेबसाइट की खामी खोज ना सिर्फ अपने बैग को खोजा बल्कि एयरलाइन कंपनी को भी सलाह दे डाली.
हवाई जहाज में सामान खोने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. अगर आप भी फ्लाइट से काफी ट्रैवल करते हैं तो आपका भी ऐसी घटनाओं से सामना हुआ होगा. जिसमें यात्रा के दौरान बैग दूसरे बैग से बदल जाता है या खो जाता है.
लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को लेकर जब वो कस्टमर सर्विस से कॉन्टैक्ट करते हैं तो उनका रेस्पॉन्स बेहतर नहीं होता है. ऐसी ही एक घटना जब सॉफ्टवेयर इंजीनियर नंदन कुमार के साथ घटी तो उन्होंने एयरलाइन कंपनी की वेबसाइट में खामी खोज अपने बैग को खोज लिया.
दरअसल वो पटना से बेंगलुरु Indigo की फ्लाइट से ट्रैवल कर रहे थे. इस दौरान उनका बैग दूसरे पैसेंजर के बैग के साथ बदल गया. इसको लेकर उन्होंने Indigo कस्टमर सर्विस से संपर्क किया लेकिन, उन्हें कोई मदद नहीं मिली.उन्होंने इस घटना के बारे में ट्विटर पर डिटेल्स में बताया.
ये भी पढ़ें:- क्या आपका Phone भी हो जाता है गर्म? इन आसान टिप्स को करें फॉलो करके रखें मोबाइल को 'सुपर कूल
उन्होंने बताया कि जब वो एयरपोर्ट से घर पहुंचे तो उनकी पत्नी ने बताया गया कि जो बैग वो लेकर आए हैं वो उनका नहीं है. क्योंकि उनके बैग के बेस में लॉक नहीं है. इसके बाद उन्होंने Indigo के कस्टमर केयर से कॉन्टैक्ट किया. जब वहां से भी पूरी तरह से मदद नहीं मिली तो उन्होंने बैग के सही मालिक का पता लगाने के लिए इंडिगो की वेबसाइट को हैक करने का सोचा.
उन्होंने वेबसाइट के डेवेलपर कंसोल को ओपन करके नेटवर्क लॉग रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया. आखिरकार उन्हें पैसेंजर का कॉन्टैक्ट डिटेल्स एक नेटवर्क रेस्पॉन्स में मिल गया. उन्होंने इसे हैकर मोमेंट कहा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












