
Indian Railways: रेलवे ने रद्द कर दीं 200 से ज्यादा ट्रेनें, 25 गाड़ियों के बदले रूट, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
AajTak
List of Trains Cancelled: भारतीय रेलवे की नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह करीब 11 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, 221 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया गया है, जबकि, 22 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है.
Indian Railways Trains Cancelled, enquiry.indianrail.gov.in: रेलवे यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए समय-समय पर विकास कार्य करता है. इसके चलते कई बार रेलवे को ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है या ट्रेनों के रास्ते में बदलाव करना पड़ता है. यात्रियों को ट्रेन रद्द होने या रास्ते में बदलाव करने से कोई परेशानी न हो इसलिए रेलवे रद्द की गई ट्रेनों की जानकारी अपडेट करता है. रेलवे ने आज, 24 जुलाई को 200 से अधिक ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया है. इन ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.
भारतीय रेलवे (Indian Railways) की नेशनल ट्रेन एन्क्वायरी सिस्टम (NTES) की आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह करीब 11 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, 221 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल (Full Cancelled Trains) कर दिया गया है, जबकि, 22 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द (Partially Cancelled) किया गया है. कैंसिल ट्रेनों की इस लिस्ट में यूपी, महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न रूट्स की अलग-अलग कारणों से रद्द की गई गाड़ियां शामिल हैं.
आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर 24 जुलाई को सुबह 11 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, 17 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है, जबकि 25 ट्रेनों के रूट को डायवर्ट (Diverted Trains) किया गया है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि ट्रेन में सफर के लिए घर से निकलने से पहले कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.
बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से हर रोज प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है. जिसमें विभिन्न कारणों से कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की जानकारी दी जाती है. अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही चेक कर लें कि जिस गाड़ी से आपको यात्रा करनी है वो कैंसिल या लेट तो नहीं है. सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी ट्रेनों से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं. वहीं, रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट
enquiry.indianrail.gov.in के जरिए पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, NTES मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेनों के कैंसिल, रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








