
Indian Railways: रेलवे का नया टाइम टेबल जारी, 500 ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार, यहां चेक करें डिटेल्स
AajTak
Mail Express Trains Speed News: रेलवे के नए टाइमटेबल में 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड में 10 मिनट से 70 मिनट तक तेजी की गई है. इसके अलावा, 65 जोड़ी यानी 130 ट्रेनों को सुपरफास्ट कैटिगरी में बदला गया है.
Indian Railways Train Speed: भारतीय रेलवे ने 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी है. रेल मंत्रालय के मुताबिक, रेलवे के नए टाइमटेबल में 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की स्पीड में 10 मिनट से 70 मिनट तक तेजी आई है. इसके अलावा, 65 जोड़ी यानी 130 ट्रेनों को सुपरफास्ट कैटिगरी में बदला गया है.
ट्रेनों की स्पीड में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के मुताबिक, सभी ट्रेनों की औसत स्पीड में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. जिससे एक्स्ट्रा ट्रेनों के संचालन के लिए करीब पांच फीसदी अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध हो गए हैं.
बता दें कि भारतीय रेलवे ने नया ऑल इंडिया रेलवे टाइम टेबल जारी किया है. इसे TRAINS AT A GLANCE या TAG के नाम से भी जाना जाता है. यह नया टाइम टेबल एक अक्टूबर 2022 से लागू हो गया है. रेलवे के नए टाइम टेबिल से सभी ट्रेनों की औसत स्पीड में 5 फीसदी का इजाफा हुआ है.
ट्रेनों का नया टाइम टेबल भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.समय पर पहुंच रही हैं ट्रेनें रेल मंत्रालय के मुताबिक, वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय रेलवे की मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए समय की पाबंदी लगभग 84 प्रतिशत रही है, जो 2019-20 के 75 प्रतिशत समय की पाबंदी की तुलना में लगभग 9 प्रतिशत अधिक है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








