
Indian Railways: बिहार के इस रूट पर रद्द रहेंगी 8 ट्रेनें, अगले हफ्ते तक कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट
AajTak
Bhartiya Railways: समस्तीपुर रेलमंडल के सगौली-मझौलिया स्टेशन पर दोहरीकरण को लेकर रेलवे ने आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं, कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. अगर आप 20 से 28 दिसंबर के बीच इस रूट पर यात्रा करने की प्लान कर रहे हैं तो एक बार प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक करें.
Indian Railways, List of Cancelled Trains: भारतीय रेल से हर रोज बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं. ऐसे में रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार काम करता रहता है. इसी वजह से कई बार रेलवे को ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं तो कई बार रूट डाइवर्ट करने पड़ते हैं. इसी कड़ी में समस्तीपुर रेलमंडल के सगौली-मझौलिया स्टेशन पर दोहरीकरण को लेकर रेलवे ने आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं, कुछ ट्रेनों में अस्थायी रूप से बदलाव किया गया है.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि समस्तीपुर मंडल में यात्री सुविधाओं के लिए मुजफ्फरपुर मोतिहारी सगौली नरकटियागंज रेलखंड में दोहरीकरण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है. इसी क्रम में सगौली मझौलिया स्टेशन पर आज यानी 20 दिंसबर से 28 दिसंबर, 2022 तक प्री-एनआई/एनआई कार्य को लेकर आठ ट्रेनों को रद्द किया गया है.
रद्द ट्रेनों की सूची यहां देखें
शॉर्ट ऑरिजनेट कर चलाई जाने वाली ट्रेनें
शॉर्ट टर्मिनेट कर चलायी जाने वाली ट्रेनें
परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










