
Indian Railways: ट्रेन के इंजन वाले डिब्बे में क्या लगाई जाएं यूरिनल्स? 60 हजार लोको पायलट्स से मांगा फीडबैक
AajTak
Indian Railways: रेलवे ने लोको पायलट्स से ट्रेन के इंजन में लगाए जाने वाले यूरिनल को लेकर फीडबैक मांगा है. इसके लिए लोकोमोटिव इंजीनियर्स को लोको पायलट्स से बात करने का निर्देश भी दे दिया गया है. फीडबैक के आने के बाद ही रेलवे बोर्ड इस पर कोई निर्णय लेगा.
Indian Railway News: रेलवे ने अपने रनिंग स्टाफ से लोकोमोटिव (ट्रेन इंजन) में लगाए जाने वाले यूरिनल के बारे में फीडबैक मांगा है. दरअसल, स्टाफ द्वारा ट्रेनों को चलाते समय होने वाली दिक्कतों के बारे में शिकायत की गई थी. जिसके बाद रेलवे बोर्ड ने सभी 17 जोनल के मुख्य विद्युत लोकोमोटिव इंजीनियर्स (सीईएलई) को रनिंग स्टाफ (सहायक लोको पायलट और लोको पायलट) से फीडबैक लेने का आदेश जारी किया है.
फीडबैक के बाद यूरिनल पर बोर्ड लेगा निर्णय
रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, सीईएलई लोको पायलट्स से मोबाइल फोन पर फीडबैक ले रहे हैं. फीडबैक में ये जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या लोको पयलट्स रेलवे द्वारा Urinals को लेकर लाई जा रही नई प्रणाली से संतुष्ट हैं? फीडबैक के आने के बाद ही रेलवे बोर्ड Urinals को लगाने का निर्णय लेगा.
क्या कहते हैं लोको पायलट्स
हालांकि, भारतीय रेलवे लोको रनिंग मेन ऑर्गनाइजेशन, लोको पायलटों का संघ, रेलवे बोर्ड के इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं. उनका तर्क है कि ट्रेन के इंजन में शौचालय की आवश्यकता है न कि यूरिनल की.
कितनी है लोको पायलट्स की संख्या

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









