
Indian Railways: कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, 3 महीने के लिए रद्द हुईं 18 ट्रेनें
AajTak
Train Cancellation Due To Fog: कोहरे के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल किया है साथ ही कई के फेरे भी कम कर दिए हैं. ऐसे में शादियों में जाने वाले यात्रियों को अपनी प्रीबुक्ड टिकट कैंसिल करानी पड़ी है. आइए देखते हैं यात्रियों का क्या कहना है...
Train Cancelled: शादियों के सीजन में समारोह में शिरकत होने वाले यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि भीषण कोहरे को देखते हुए रेलवे ने डेढ़ दर्जन ट्रेनें तीन महीने के लिए कैंसिल कर दी हैं. ऐसे में करीब 5000 रेल यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा जिन्होंने पहले से अपने टिकट का रिजर्वेशन करा लिया था और जिन्होंने टिकट कैंसिल कराया है उन यात्रियों को दूसरी अन्य ट्रेनों में कन्फर्मेशन नहीं मिल रहा है.
रेलवे ने इन ट्रेनों को किया निरस्त:
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- कोलकाता एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें सूची में शामिल की गई हैं. वहीं, इसके अलावा प्रयागराज जंक्शन और उत्तर मध्य रेलवे के कई रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 26 ट्रेनों के फेरे रेलवे ने कम कर दिए हैं यानी जो ट्रेनें प्रतिदिन चल रही थीं, उसमें से कुछ ट्रेनें सप्ताह में 3 से 4 दिन ही चलेंगी जिसमें अजमेर- सियालदह एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, दिल्ली -आजमगढ़ छपरा- दुर्ग सारनाथ जैसी ट्रेनों के नाम शामिल किये गए हैं.
नहीं काम आई फॉग सेफ डिवाइस
रेलवे कोहरे से निपटने के लिए फॉग सेफ डिवाइस में हर साल पैसे खर्च करती है लेकिन इस बार भी कोहरे ने ट्रेनों पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है. रेलवे का दावा था कि कोहरे से निपटने के लिए फॉग सेफ डिवाइस इंजन में लगा दी गई है और बताया था कि यहां से गुजरने वाली 978 ट्रेनों में यह डिवाइस लगाई गई है जिससे लोको पायलट को सिग्नल और ट्रैक के क्लीयरिंग का संकेत डेढ़ किलोमीटर पहले ही मिल जाएगा. लेकिन कोहरे ने इस डिवाइस को भी फेल कर दिया है.
ट्रेन रद्द होने से शादी में पहुंचना हुआ मुश्किल:

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










