
Indian Railways: इन रूट्स पर फिर चलेंगी शताब्दी-दुरंतो समेत कई स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी की लिस्ट
AajTak
Indian Railways, Restored Trains List: कोरोना काल में बंद हुई एक्सप्रेस ट्रेनों को फिर से शुरू जा रहा है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करते जानकारी दी कि किन रूट्स पर शताब्दी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस का फिर संचालन किया जा रहा है.
कोरोना संकट के बीच जिन ट्रेनों को बंद किया गया था, उन्हें अब धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू (Restored Trains) किया जा रहा है. कोरोना का ग्राफ नीचे आने के बाद अब भारतीय रेलवे (Indian Railways) कई रूट्स पर विभिन्न ट्रेनों को बहाल कर रहा है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक लिस्ट शेयर की है, जिसमें शताब्दी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस जैसी करीब 29 ट्रेनें शामिल हैं. पीयूष गोयल ने बताया कि इन ट्रेनों के अलावा 25 जून से गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस तक एक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें यानी समर स्पेशल ट्रेनें (Summer Special Trains) भी आरंभ की जा रही हैं. आगामी कुछ समय में भारतीय रेल द्वारा अनेक रेल सेवाओं का संचालन शुरु किया जा रहा है। इन ट्रेनों से संबंधित अधिक जानकारी के लिये देखेंः https://t.co/i36wQ5A7t3 इसके साथ ही, 25 जून से गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस तक एक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन भी आरंभ की जा रही है। pic.twitter.com/5iHgty4Vk9 रेल मंत्री ने ट्रेन का नाम और उनके नंबर की लिस्ट साझा की है. फिर से शुरू की जा रही ट्रेनों की लिस्ट साझा करते हुए रेल मंत्री ने लिखा, 'आगामी कुछ समय में भारतीय रेल द्वारा अनेक रेल सेवाओं का संचालन शुरु किया जा रहा है. इसके साथ ही, 25 जून से गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस तक एक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन भी आरंभ की जा रही है.' इसके साथ ही फिर से शुरू की जा रहीं ट्रेनों की लिस्ट दी गई है.
क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






