
Indian Railway: हरियाणा के रेलवे स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास, फरीदाबाद समेत इन 7 का होगा कायापलट
AajTak
World Class Stations: रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को भी वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा. इस परियोजना के लिए 262 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृत किया गया है. आइये जानते हैं, कौन से 7 रेलवे स्टेशनों पर वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी.
देश के रेलवे स्टेशन हाईटेक हो उसको लेकर रेलवे द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. रेलवे की कोशिश है कि देश में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों की संख्या में लगातार वृद्धि होती रहे और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल पाए. ऐसे में सबसे पहले देश के बड़े शहरों और मेट्रो सिटीज के साथ लगने वाले शहरों के स्टेशनों को आधुनिक बनाने की कवायद लगातार जारी है.
रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को भी वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जाएगा. इस परियोजना के लिए 262 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृत किया गया है. वहीं, गुरुग्राम, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत में भी वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी है. फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के लिए 212 करोड़ रुपये की राशि और चंडीगढ़ के लिए 436 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृत किया गया है.
रेलवे अगले कुछ सालों में हरियाणा के उन शहरों के स्टेशनों को बेहतर तरीके से डेवलप करेगा, जहां पर यात्रियों को आना-जाना ज्यादा संख्या में रहता है. रेलवे ने फरीदाबाद स्टेशन पर आधुनिक इंजीनियरिंग की तर्ज पर निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया है. जबकि अगले कुछ दिनों में हरियाणा के 7 स्टेशनों पर भी वर्क प्रोसेस देखने को मिलेगा.
इन स्टेशनों में क्या-क्या खासियत होगी?
ग्रीन स्टेशन में तब्दील होंगे स्टेशन
इसके अलावा पर्यावरण को ध्यान में रखकर इन्हें ग्रीन स्टेशन के तौर पर भी को तब्दील किया जाएगा. इसमें स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग को रेनोवेट करके स्मार्ट और ग्रीन बिल्डिंग के तौर पर बदला जाएगा.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











