
Indian Railway की कमाल इंजीनियरिंग, तैयार होने वाला है दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज
AajTak
बहुत जल्द दुनिया का सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा. यह रेलवे ब्रिज बनकर तैयार होने वाला है. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ढांचागत चमत्कार पूरा होने की कगार पर है. भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग का एक नया मील का पत्थर लगाने वाली है. चेनाब नदी पर बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज तैयार होने वाला है.
बहुत जल्द दुनिया का सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा. यह रेलवे ब्रिज बनकर तैयार होने वाला है. केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज की तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ढांचागत चमत्कार पूरा होने की कगार पर है. भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग का एक नया मील का पत्थर लगाने वाली है. चेनाब नदी पर बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज तैयार होने वाला है. (फोटोः ट्विटर/पीयूष गोयल) केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल जिस रेलवे ब्रिज की बात कर रहे हैं वो जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में भारतीय रेलवे बना रही है. यह ब्रिज चेनाब नदी के ऊपर बनाया जा रहा है. स्टील से बन रहे इस ब्रिज का आकार एक आर्क जैसा है. आइए जानते हैं इस ब्रिज की खासियत के बारे में. (फोटोःगेटी) Infrastructural Marvel in Making: Indian Railways is well on track to achieve another engineering milestone with the steel arch of Chenab bridge reaching at closure position. It is all set to be the world's highest Railway bridge 🌉 pic.twitter.com/yWS2v6exiP रियासी जिले में बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज की ऊंचाई पेरिस के एफिल टावर से भी 35 मीटर (करीब 115 फीट) ज्यादा ऊंचा है. यह भारतीय रेलवे के इतिहास का अब तक सबसे कठिन प्रोजेक्ट है. इस प्रोजेक्ट को कोंकण रेलवे पूरा कर रहा है. (फोटोः Indian Railway)
कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











