
Indian Match in Balochistan: जिस बलूचिस्तान में हाइजैक हुई ट्रेन वहां भारतीय टीम ने खेले इतने क्रिकेट मैच... जानिए कब से नहीं हुए मुकाबले
AajTak
पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया. ऐसे में फैन्स शुक्र ही मना रहे हैं कि भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं गई. इसी बीच कुछ फैन्स यह जानने के लिए भी आतुर होंगे कि आखिर जिस बलूचिस्तान में यह ट्रेन हाइजैक हुई है, क्या वहां कभी इंटरनेशनल मैच हुए भी हैं या नहीं?
Team India Match Played in Balochistan: पाकिस्तान और उसका बलूचिस्तान प्रांत इस समय काफी सुर्खियों में है. इसका कारण ट्रैन हाइजैक है. पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया. बीएलए का दावा है कि उनके पास 200 से ज्यादा पाकिस्तानी लोग बंधक हैं.
हाल ही में पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 करवाई गई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही सुरक्षा कारणों से साफ कर दिया था कि टीम इंडिया किसी भी हालत में पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी.
ऐसे में चैम्पियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल के तहत कराया गया. भारतीय टीम ने अपने सभी मैच दुबई में खेले. फाइनल भी यहीं हुआ, जिसमें न्यूजीलैंड को हराकर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताब जीता.
मगर चैम्पियंस ट्रॉफी के ठीक बाद यह ट्रेन हाइजैक वाली घटना हुई. ऐसे में ज्यादातर फैन्स शुक्र ही मना रहे हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गई. इसी बीच कुछ फैन्स यह जानने के लिए भी आतुर होंगे कि आखिर जिस बलूचिस्तान में यह ट्रेन हाइजैक हुई है, क्या वहां कभी इंटरनेशनल मैच हुए भी हैं या नहीं?
बलूचिस्तान में कितने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैं और वहां क्या कभी भारतीय टीम ने कोई क्रिकेट मैच भी खेला है या नहीं? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं...
बलूचिस्तान में कितने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैं?

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












