
Indian Cricket: विवादों के बीच BCCI को झटका, बड़े अधिकारी ने दिया इस्तीफा
AajTak
अभिजीत साल्वी को 9 जनवरी से शुरू होने वाली BCCI की अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों की सही उम्र सत्यापित करने की जिम्मेदारी दी गई थी. उनके इस्तीफे के बाद इस पर सवालिया निशान भी शुरू हो गए हैं.
भारतीय क्रिकेट में इस वक्त कप्तानी को लेकर बवाल छिड़ा हुआ है. टीम के कप्तान और बोर्ड के बीच में बयानबाजी चल रही है. इस सबके बीच बोर्ड के एक बड़े अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है. विजय मर्चेंट ट्रॉफी से एक महीने पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चीफ मेडिकल अधिकारी डॉक्टर अभिजीत साल्वी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस इस्तीफे से अब विजय मर्चेंट ट्रॉफी में होने वाले खिलाड़ियों की उम्र को लेकर दिक्कतों की संभावना भी बढ़ गई है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












