
India women's squad for WC: जेमिमा-शिखा पांडे पर गिरी खराब प्रदर्शन की गाज, वर्ल्डकप टीम से बाहर
AajTak
सेलेक्शन कमिटी के 2017 विश्व कप के कोर ग्रुप को कुछ हद तक बरकरार रखने की कोशिश की है. जेमाइमाह रोड्रिग्वेज और शिखा पांडे को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है. यह दोनों खिलाड़ी पिछले काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रही थी.
चार मार्च से खेले जाने वाले ICC Women's World Cup के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. यह विश्व कप न्यूजीलैंड में खेला जाना है. 2017 में खेले गए महिला विश्व कप में भारतीय टीम फाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार गई थी. हालांकि उस फाइनल में एक वक्त तक भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही थी. सेलेक्शन कमेटी ने पिछले प्रदर्शन और हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












