
India vs Sri Lanka, 1st T20, Lucknow: लखनऊ का स्टेडियम है रोहित शर्मा के लिए स्पेशल, जड़ा था तूफानी शतक
AajTak
लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 4 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से भारतीय टीम ने सिर्फ 1 मैच खेला है.
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी-20 मुकाबला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खेला जाना है. गुरुवार (24 फरवरी) को यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला जाएगा. इस मैदान पर अब तक 4 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से भारतीय टीम ने सिर्फ 1 मुकाबला खेला है. बाकी 3 मुकाबले अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए हैं.
इस मैदान पर भारतीय टीम ने एकमात्र टी-20 मुकाबला खेला है, वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में हुए मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की थी. भारत ने वेस्टइंडीज के 2018 में खेले गए उस मुकाबले में 71 रनों से जीत दर्ज की थी.
4 टी-20 मुकाबलों के अलावा इस स्टेडियम में 3 वनडे और 1 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. इस स्टेडियम में पहला इंटरनेशन मुकाबला नवंबर 2018 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच ही खेला गया था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












