
India Vs South Africa Test: एक दिन में 18 विकेट से बदला मैच का रुख, इतिहास रचने पर कोहली ब्रिगेड की नज़र
AajTak
सेंचुरियन में खेला जा रहा टेस्ट मैच अब पूरी तरह से खुल गया है. मैच के तीसरे दिन कुल 18 विकेट गिरे, जिसके बाद दो दिन का खेल बचा है और दोनों टीमों मुकाबले में लगी हुई हैं.
India Vs South Africa Test: साउथ अफ्रीका के सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत की स्थिति मजबूत हो गई है. तीन दिन का मैच हो चुका है, जिसमें से एक दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था. लेकिन टीम इंडिया के बॉलर्स ने कमाल किया और बीते दिन ही पूरी साउथ अफ्रीकी टीम को ऑलआउट कर दिया. मैच का तीसरा दिन इसलिए भी स्पेशल रहा कि एक ही दिन में दोनों टीमों के कुल 18 विकेट गिर गए, ऐसे में अब मैच पूरी तरह से खुल गया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












