
India Vs South Africa: अफ्रीका दौरे से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, 4 खिलाड़ी चोटिल, हो सकते हैं बाहर!
AajTak
भारतीय टीम को इस महीने के आखिर में साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलनी है. लेकिन टीम का ऐलान होने से पहले ही टीम इंडिया को चार बड़े झटके लगते दिख रहे हैं.
India Vs South Africa: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कभी भी हो सकता है. लेकिन इस ऐलान से पहले ही भारतीय टीम की टेंशन बढ़ती दिख रही है. माना जा रहा है कि टीम के चार खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जिसकी वजह से वह साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं जाएंगे. इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल चोट के कारण साउथ अफ्रीकी दौरे से बाहर हो सकते हैं. माना जा रहा है कि बुधवार को जब भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान होगा, तब इन खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं होगा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












