
India vs SA, 2nd Test: क्या टीम इंडिया इस मैच में कर पाएगी वापसी? देखें क्रिकेट आजतक
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की. इसी के साथ भारत 'सेंचुरियन' में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने वाला पहला एशियाई देश बन चुका है. इस जीत के साथ मेहमान टीम ने 3 मुकाबलों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जोहानिसबर्ग के वांडरर्स मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. यह मुकाबला जीतते ही भारतीय टीम साउथ अफ्रीकी धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लेगी. टीम इंडिया की क्या होगी रणनीति, जानिए क्रिकेट एक्सपर्ट मदन लाल और विक्रांत गुप्ता से.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












