
India vs SA 1st ODI: टीम इंडिया को राहत, टेस्ट सीरीज के हीरो को वनडे में अफ्रीका ने दिया आराम
AajTak
दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले रबाडा को वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से आराम दिया गया है. दक्षिण अफ्रीका को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करना है.
पार्ल में 19 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका ने कैगिसो रबाडा को आराम दे दिया है. दक्षिण अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट का यह फैसला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले से ठीक पहले लिया है. दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले रबाडा को वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से आराम दिया गया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












