
India vs SA : सेंचुरियन में भारत की जीत के बाद पूर्व अफ्रीकी गेंदबाज ने माना, ये है दुनिया की बेस्ट टीम
AajTak
टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत की ओर भी कदम बढ़ा लिए हैं. भारतीय टीम को अगला मुकाबला जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेलना है, जहां टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है.
सेंचुरियन टेस्ट में जीत दर्ज करने से टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत की ओर भी कदम बढ़ा लिए हैं. भारतीय टीम को अगला मुकाबला जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेलना है, जहां टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने भारतीय टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. मोर्कल का मानना है कि यह भारतीय टीम इस वक्त दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












