
India vs SA : 'पोलॉक और एंडरसन की याद दिलाते हैं शमी', पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
AajTak
पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज डैरिल कलिनन ने मोहम्मद शमी की तारीफ और महान दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबााज शॉन पोलॉक और जेम्स एंडरसन से तुलना करते हुए कहा कि उन्हें शमी की गेंदबाजी देखकर पोलॉक और एंडरसन की याद आती है.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज डैरिल कलिनन ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की है. शमी ने सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट झटककर टीम इंडिया को 130 रनों की बढ़त दिलाने में मदद की. शमी ने साथ ही अपने टेस्ट करियर के 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं. शमी की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने सेंचुरियन टेस्ट पर अपनी पकड़ बनाई हुई है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












