
India vs SA : कप्तान कोहली के बचाव मे उतरे बैटिंग कोच विक्रम राठौड़, ऐसे खेलने को कहा
AajTak
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का मानना है कि विराट कोहली को ड्राइव करने में हिचक नहीं दिखानी चाहिए क्योंकि इससे उन्होंने ढेरों रन जुटाये हैं लेकिन इसके लिये उन्हें सही गेंद का चयन करना चाहिए.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी खराब रहा. विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे तीनों बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर सके. विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को पहली पारी में शानदार शुरुआत मिली थी, लेकिन बाद में दोनों खिलाड़ी खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे. कोहली को ऑफ स्टंप से बाहर की गेंदें खासी परेशान कर रही हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












