
India vs SA: आखिरी दिन इतिहास रचने से 6 कदम दूर टीम इंडिया, कहीं परेशानी ना बढ़ा दे ये साझेदारी!
AajTak
सेंचुरियन टेस्ट के पांचवें दिन बारिश का भी अनुमान लगाया जा रहा है. पांचवें दिन भारतीय टीम भी जल्द से जल्द दक्षिण अफ्रीका के बाकी बचे 6 विकेट निकालने की कोशिश करेगी. भारतीय गेंदबाजों ने इस टेस्ट में अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
सेंचुरियन टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है. 4 विकेट झटककर टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ती दिख रही है. दिन की शुरुआत में भारतीय टीम से दक्षिण अफ्रीका को एक बड़ा टार्गेट देने की उम्मीद थी. लंच ब्रेक तक भारतीय टीम ने संभल कर बल्लेबाजी की, लेकिन लंच के बाद एकबार फिर भारतीय टीम का मध्यक्रम बिखरता हुआ दिखा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












