
India vs Pakistan, World Cup: 43 दिन, '3 मैचों की सीरीज'... भारत ने पाकिस्तान को 2-0 से रौंदा, चौथे की तैयारी
AajTak
भारतीय टीम ने पिछले महीने यानी सितंबर से अब तक पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैच खेल लिए हैं. यह एक तरह से तीन मैचों की सीरीज की तरह हो गया है. इसमें भारतीय टीम ने 2 मुकाबले जीते और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब भारत और पाकिस्तान के बीच जल्द ही चौथा मैच भी देखने को मिल सकता है.
India vs Pakistan, World Cup 2023: भारतीय टीम ने हाल ही में एशिया कप 2023 खिताब अपने नाम किया. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में यह भारतीय टीम अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खिताब के मिशन पर है. यह वर्ल्ड कप भारत में ही खेला जा रहा है. साथ ही भारतीय टीम ने अब तक अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीत लिए हैं.
इस दौरान भारतीय टीम ने अपना तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम कहीं भी टक्कर देती नजर नहीं आई. इस करारी हार के बाद पाकिस्तानी टीम को अपने ही देश में आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा.
भारत-पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज
मगर इन सबके बीच एक बात खास रही है कि अब भी क्रिकेट फैन्स को बीच भारत-पाकिस्तान मैच का रोमांच कम नहीं हुआ है. अब भी दोनों देशों के ज्यादातर ऐसे फैन्स हैं, जो भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज की मांग करते हैं. मगर दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते फिलहाल ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है.
हालांकि फैन्स को बता दें कि यदि एक नजरिये से देखा जाए तो पिछले 43 दिनों (2 सितंबर से 14 अक्टूबर तक) के अंदर भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज हो चुकी है. दरअसल, पिछले 2 मुकाबले सितंबर में एशिया कप के तहत खेले गए थे. इसमें से एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. मगर दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 228 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.
इसके करीब 33 दिन बाद तीसरा मैच वर्ल्ड कप के तहत अहमदाबाद में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस तरह इन पिछले 3 मुकाबलों में से भारत ने 2 जीते और एक मैच रद्द रहा. इस दौरान पाकिस्तान की हालत खराब ही नजर आई.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












