
India vs New Zealand Live Score: सीरीज पर कब्जे के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, थोड़ी देर में टॉस
AajTak
India (IND) vs New Zealand (NZ) Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज यानी रविवार को 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच गुवाहाटी के बारासापारा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज यानी रविवार को 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच गुवाहाटी के बारासापारा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है. पहले दो टी20 मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है. अगर भारत ये मैच भी जीतता है तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगा. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम वापसी के उम्मीद से मैदान पर उतरी है. इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड जानने के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
कैसा है पिच का मिजाज
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है. यहां खेले गए पिछले टी20 मुकाबले में 220 से ज्यादा रन बने थे, जिससे एक और हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है. छोटी बाउंड्री और सपाट पिच गेंदबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकती है.
भारत के लिए यह मैच न सिर्फ सीरीज जीतने का मौका है, बल्कि टी20 विश्व कप से पहले टीम संयोजन को और मजबूत करने का भी अवसर है. वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला सीरीज में बने रहने और आत्मविश्वास वापस पाने के लिहाज से बेहद अहम होगा.
रायपुर टी20 में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11: डेवोन कॉन्वे, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जकारी फाउलकेस, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और जैकब डफी.
रायपुर टी20 में भारत की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












