
India vs Ireland T20 World Cup 2024 Live Score: रोहित शर्मा की रिकॉर्डतोड़ पारी... भारत ने T20 वर्ल्ड कप में किया दमदार आगाज, आयरलैंड को रौंदा
AajTak
T20 World Cup 2024, IND vs IRE Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारतीय टीम की आयरलैंड से टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. इस मैच से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
T20 World Cup 2024, India vs Ireland Live Score: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया. 5 जून (बुधवार) को न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को जीत के लिए महज 97 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 12.2 ओवरों में हासिल कर लिया. भारतीय टीम अब अगले मुकाबले में 9 जून को पाकिस्तान का सामना करेगी.
भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा 37 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. रोहित रिटायर्ड हर्ट हुए. रोहित ने इस पारी के दौरान टी20 इंटरनेशनल में चार हजार रन भी पूरे कर लिए. साथ ही वह बाबर आजम को पछाड़कर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 26 गेंदों पर 36 रन बनाकर नाबाद रहे. पंत ने अपनी पारी में 3 चौके और दो छक्के लगाए.
भारत की पारी का स्कोरकार्ड
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरिश टीम 16 ओवर में महज 96 रनों पर ढेर हो गई. आयरिश टीम के बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए और शुरुआत से ही उसके विकेट गिरते चले गए. गैरेथ डेलानी, जोशुआ लिटिल, कर्टिस कैम्फर और लोर्कन टकर ही दोहरे अकों तक पहुंच सके.
डेलानी ने सबसे ज्यादा 14 गेंदों पर 26 रन बनाए, जिसमें दो चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वहीं लिटल ने 14, कैम्पर ने 12 और टकर ने 10 रनों का योगदान दिया. भारत के लिए हार्दिक पंड्या ने जहां सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट हासिल हुआ. मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने भी एक-एक विकेट चटकाए.
आयरलैंड की पारी का स्कोरकार्ड: (96, 16 ओवर)

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






