
India Vs England 5th Test Day 1: बैजबॉल का भारत में बंधा बोरिया-बिस्तर... रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव ने बुरी तरह खदेड़ा, यशस्वी जायसवाल भी टूट पड़े
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. मैच में इंग्लैंड टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 218 रनों पर आकर सिमट गई. इसके बाद भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट गंवाए 135 रन बना लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल नाबाद हैं.
India Vs England 5th Test Day 1: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. गुरुवार से खेले जा रहे इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ. पूरी इंग्लिश टीम पहले ही दिन 218 रनों पर आकर सिमट गई.
स्टार भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट लेकर बैजबॉल गेम की हवा निकाल दी. इसके बाद भारतीय टीम ने पहले दिन (7 मार्च) का खेल खत्म होने तक 1 विकेट गंवाए 135 रन बना लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 26 बनाकर नाबाद हैं.
सीरीज में फ्लॉप रहा इंग्लैंड का बैजबॉल
बता दें कि इस सीरीज में इंग्लैंड टीम ने बैजबॉल गेम के जरिए धांसू शुरुआत की थी. उसने पहला मुकाबला 28 रनों से जीता था. मगर उसके बाद इंग्लैंड टीम का बैजबॉल गेम पूरी तरह से फ्लॉप नजर आया. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अश्विन और कुलदीप ने बैजबॉल गेम का बोरिया-बिस्तर ही बांध दिया.
पहले टेस्ट के बाद भारतीय जमीन पर बैजबॉल गेम पूरी तरह से धुल गया. भारतीय गेंदबाजों ने अंग्रेजों को सबक सिखाते हुए सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली. अब दोनों टीमों के बीच पांचवां टेस्ट धर्मशाला में खेला जा रहा है. इसके पहले ही दिन इंग्लैंड टीम ने अपनी फितरत के हिसाब से तेज शुरुआत की थी.
कुलदीप-अश्विन ने किया इंग्लैंड को ढेर

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












