
India vs Bangladesh Test: चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से 4 साल बाद निकला शतक, शुभमन गिल की सेंचुरी ने बढ़ाई सीनियर्स की टेंशन
AajTak
भारतीय टीम ने चटगांव टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 513 रनों का टारगेट सेट किया है. इस टेस्ट की दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली है. पुजारा के बल्ले से 4 साल बाद टेस्ट शतक आया है. पुजारा पहली पारी में भी शतक से चूक गए थे. उन्होंने 90 रन बनाए थे...
India vs Bangladesh Test: भारतीय टीम के स्टार टेस्ट प्लेयर चेतेश्वर पुजारा अपने जबरदस्त फॉर्म में लौट आए हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट में शतकीय पारी खेलकर अपना दम दिखाया है. उनके साथ युवा ओपनर शुभमन गिल ने भी शतक जड़कर सीनियर खिलाड़ियों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है.
दरअसल, इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इसका पहला मैच चटगांव में खेला जा रहा है. मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रनों का टारगेट सेट किया है. इसमें पुजारा और गिल की दमदार पारियां देखने को मिलीं. 513 रनों के टारगेट के जवाब में मेजबान बांग्लादेश टीम ने तीसरे दिन खेल खत्म होने तक बगैर विकेट गंवाए 41 रन बना दिए हैं.
पुजारा ने चार साल बाद जमाया तेजतर्रार शतक
पुजारा ने इस टेस्ट के साथ ही 4 साल से चला आ रहा अपने शतकों का सूखा खत्म किया है. पुजारा ने चटगांव टेस्ट की पहली पारी में 90 रन बनाए थे. मगर दूसरी पारी में उन्होंने 102 रनों की तेज पारी खेली. पुजारा ने अपनी इस पारी में 130 गेंदों का सामना किया और 13 चौके जमाए.
इस तरह पुजारा ने चार साल बाद टेस्ट शतक लगाया है. इससे पहले उन्होंने जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. उस सिडनी टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा ने 193 रनों की पारी खेली थी. पुजारा का यह शतक 52 पारियों के बाद 53वीं पारी में आया है.
India have declared 👀#BANvIND | #WTC23 | 📝 https://t.co/ym1utFYZ5S pic.twitter.com/naTMFxB8vx

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












