
India vs Australia Rain Weather Update: आज भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर बारिश का संकट... किसे होगा फायदा? देखें पूरा समीकरण
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में आज भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच ग्रॉस आइलेट में मुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. जबकि ऑस्ट्रेलिया को यह मैच हर हाल में जीतना होगा. मगर इससे पहले ही फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. आज ग्रॉस आइलेट में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है.
India vs Australia Rain Weather Update: वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में आज (24 जून) भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा.
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ हार झेलकर आ रही है. ऐसे में कंगारू टीम को सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रहना है, तो यह मैच हर हाल में जीतना होगा.
T20 World Cup Coverage | Points Table | T20 World Cup 2024 Schedule | Player Stats
ग्रॉस आइलेट में भारी बारिश की आशंका
मगर इससे पहले ही फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. आज ग्रॉस आइलेट में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जून को ग्रॉस आइलेट में बारिश और तूफान की आशंका जताई जा रही है.
स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे के करीब 51 प्रतिशत बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. ऐसे में अगर ये बारिश काफी देर तक होती हो तो मुकाबला रद्द भी करना पड़ सकता है. यदि ऐसा होता है, तो किस टीम को ज्यादा नुकसान होगा और किसे फायदा होगा, आइए जानते हैं....

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












