
India Today Conclave South 2021: हिंदू मंदिरों की दुर्दशा पर बोले सद्गुरु, दी गुरुद्वारों की मिसाल
AajTak
सद्गुरु ने 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2021' में तमिलनाडु में हिंदू मंदिरों के प्रबंधन को लेकर विस्तार से बात की. सद्गुरु ने कहा कि हिंदू मंदिर सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं हैं बल्कि खूबसूरत स्थापत्य और संस्कृति के लिहाज से भी खास अहमियत रखते हैं. सद्गुरु ने गुरुद्वारों के प्रबंधन की भी सराहना की.
भारतीय मंदिरों के संरक्षण के लिए 'ईशा फाउंडेशन' के फाउंडर सद्गुरु जग्गी वासुदेव लंबे समय से अभियान चला रहे हैं. ईस्ट इंडिया कंपनी के राज में भारतीय मंदिरों को कैसे खोखला किया गया? मंदिरों को पुजारियों के हाथों क्यों सौंपा गया? और मंदिरों पर सरकार की त्रिकोणीय पकड़ कैसे मजबूत हुई? इस बारे में उन्होंने 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2021' पर विस्तार से जानकारी दी. सद्गुरु ने कहा, 'मैं रोजाना मंदिर जाने वाला इंसान नहीं हूं. मैं साल-दो साल में ही मंदिर जाता हूं. अगर मुझे लगता है कि कोई मंदिर शक्तिशाली है या खूबसूरत है या उसके स्ट्रक्चर में कोई तो खास बात है तो मैं वहां जाता हूं. जब मुझे लगता है कि कोई धार्मिक स्थल मुझे ऊर्जा से भर रहा है तो मैं वहां जाता हूं. मैंने अपने जीवन में आज तक प्रार्थना नहीं की है. योग की संस्कृति आपको बाहर से मदद मांगना नहीं सिखाती है बल्कि खुद जीवन जीने की कला सिखाती है.' 'तमिलनाडु जैसे मंदिर पूरी दुनिया में नहीं'
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











