
India Today Conclave South 2021: डीएमके की बागडोर संभालने को तैयार हैं स्टालिन? कनिमोझी ने दिया ये जवाब
AajTak
क्या पिता करुणानिधि के बाद स्टालिन डीएमके की बागडोर संभालने को तैयार हैं? इस पर कनिमोझी ने कहा कि मेरा मानना है कि एमके स्टालिन के पास काफी अनुभव है. वह चेन्नई के मेयर रहे. उन्होंने डिप्टी चीफ मिनिस्टर का कार्यभार संभाला. वह लोकसभा चुनाव लड़े और सांसद बने. मेरा मानना है कि उन्होंने मेयर और डिप्टी चीफ मिनिस्टर रहते हुए यह साबित किया है कि वह एक अच्छे प्रशासक हैं. लोग उन पर भरोसा करते हैं.
डीएमके की सांसद कनिमोझी ने पार्टी प्रमुख एम के स्टालिन के नेतृत्व पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि एमके स्टालिन के पास काफी अनुभव है, लोगों को उनके नेतृत्व पर भरोसा है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच चेन्नई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ-2021 के मंच पर पहुंचीं कनिमोझी ने शुक्रवार को यह बात कही. जब उनसे पूछा गया कि क्या पिता करुणानिधि के बाद स्टालिन पूरी तरह से डीएमके की बागडोर संभालने को तैयार हैं? इस पर कनिमोझी ने कहा, 'मेरा मानना है कि उनके (एमके स्टालिन) पास काफी अनुभव है. वह चेन्नई के मेयर रहे. उन्होंने डिप्टी चीफ मिनिस्टर का कार्यभार भी संभाला. वह लोकसभा चुनाव लड़े और सांसद बने. मेरा मानना है कि उन्होंने मेयर और डिप्टी चीफ मिनिस्टर रहते हुए यह साबित किया है कि वह एक अच्छे प्रशासक हैं. लोग उन पर भरोसा करते हैं.'
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









