
India Test Team: 'विराट कोहली को नंबर-3 पर उतारो', टेस्ट सीरीज से पहले सुनील गावस्कर का बड़ा दावा
AajTak
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के सामने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में नंबर 3 के लिए 2 विकल्प सामने रखे हैं. उनका मानना है कि टीम को अपने बेस्ट बल्लेबाज को ही नंबर 3 पर उतारना चाहिए.
टीम इंडिया ने 4 मार्च से शुरू हो रही श्रीलंका के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज से चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे समेत ऋद्धिमान साहा, ईशांत शर्मा को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है. टीम इंडिया नए कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में एक युवा टीम के साथ श्रीलंका के सामने भिड़ेगी. टीम इंडिया के सामने श्रीलंका के खिलाफ एक नया बैटिंग ऑर्डर चुनने की भी चुनौती होगी. इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी राय सामने रखी है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












