
India ODI Squad, Rohit Sharma: कप्तान रोहित शर्मा ने नहीं किया फिटनेस टेस्ट पास, 24 घंटे में होना है टीम सेलेक्शन
AajTak
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन अगले 24 घंटे में हो सकता है. सेलेक्शन कमेटी के हेड चेतन शर्मा अभी रोहित के फिटनेस टेस्ट पास करने का इंतजार कर रहे हैं...
India ODI Squad for South Africa: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच अपने नाम कर लिया है. इसके बाद दोनों टीम के बीच वनडे सीरीज भी खेली जानी है, जिसके लिए पहले टेस्ट के बाद ही भारतीय टीम का सेलेक्शन होना था, लेकिन इसे टाल दिया गया है. दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक फाइनल फिटनेस टेस्ट पास नहीं किया है. ऐसे में सेलेक्शन टाल दिया गया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












