
India-EU ट्रेड डील से अमेरिका को लगी मिर्ची, ट्रंप के मंत्री बोले- खुद अपने खिलाफ वॉर की फंडिंग कर रहा यूरोप
AajTak
भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर अमेरिका नाराज दिख रहा है. अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी का कहना है कि यूरोप भारत से ट्रेड कर रूस-यूक्रेन जंग को अप्रत्यक्ष रूप से फंड कर रहा है. आज दिल्ली में 16वें भारत-EU शिखर सम्मेलन में FTA, डिफेंस और मोबिलिटी डील पर साइन होने की उम्मीद है.
भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने जा रही ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) डील पर अमेरिका की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है. अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भारत-EU ट्रेड डील को लेकर तीखी बात बोलते हुए कहा कि "यूरोपीय देश खुद के खिलाफ चल रही जंग को फंड कर रहे हैं." रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका भारत पर "पुतिन की वॉर मशीन" को फंड करने का आरोप लगाता रहा है. अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, लेकिन इसके बावजूद यूरोपीय देशों ने भारत के साथ बड़ा ट्रेड एग्रीमेंट साइन कर लिया. उन्होंने कहा, "पिछले हफ्ते यूरोप ने भारत के साथ ट्रेड डील साइन की. यूरोपियंस असल में अपने ही खिलाफ जंग को फाइनेंस कर रहे हैं." उनका इशारा रूस-यूक्रेन युद्ध की ओर था, जिसमें भारत की रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिका पहले से तेवर दिखा रहा है.
यह भी पढ़ें: भारत और EU की 'मदर ऑफ ऑल डील' आज, वित्त मंत्रालय ने बताया पूरा रोडमैप
इस बयान के बीच भारत और यूरोपीय संघ आज यानी 27 जनवरी 2026 को दिल्ली में 16वें भारत-EU शिखर सम्मेलन में कई बड़े समझौतों की औपचारिक घोषणा करने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा की मौजूदगी में इन समझौतों पर मोहर लगने की उम्मीद है.
18 साल भारत-EU में डील पर चली बातचीत
करीब 18 साल की लंबी बातचीत के बाद यह FTA "मदर ऑफ ऑल डील्स" माना जा रहा है. इस समझौते का मकसद भारत और EU के बीच व्यापार को नई ऊंचाई देना है. FTA के तहत ऑटोमोबाइल, वाइन और स्पिरिट्स जैसे संवेदनशील सेक्टरों पर फोकस किया गया है. भारत चरणबद्ध तरीके या सीमित कोटा के तहत BMW, मर्सिडीज-बेंज और वोक्सवैगन जैसी यूरोपीय कारों पर टैरिफ घटा सकता है. इसके बदले EU भारतीय टेक्सटाइल, फार्मास्युटिकल, जेम्स एंड ज्वेलरी और फुटवियर पर टैरिफ में बड़ी राहत देने को तैयार है.
यह भी पढ़ें: India–EU FTA: होने वाली है 'मदर ऑफ ऑल डील्स'! 110 के बजाय 40% टैक्स, सस्ती हो जाएंगी कारें

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









