
India At SCO: पुतिन से मुलाकात, पाक पीएम का साथ मंच पर! जानें समरकंद में पीएम मोदी का पूरा प्लान
AajTak
उज्बेकिस्तान के समरकंद में 15 सितंबर से दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का आगाज होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की शाम समरकंद पहुंचेंगे. कोविड के बाद ये पहली बार है जब SCO के सभी नेता आमने-सामने हो रही बैठक में शामिल होने उज्बेकिस्तान पहुंच रहे हैं. इस दौरान दुनियाभर की नजरें मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी होंगी.
उज्बेकिस्तान के समरकंद में 15 सितंबर से दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है. इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार शाम को समरकंद पहुंचने की उम्मीद है. इस दो दिवसीय कार्यक्रम पर पश्चिमी देशों की पूरी नजर रहेगी. ईरान के इस समूह में शामिल होने से इसे पश्चिम विरोधी (Anti West) संगठन के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, अभी ईरान इस संगठन में आधिकारिक तौर पर जुड़ नहीं पाया है. इस संगठन में रूस, चीन, भारत जैसे महत्वपूर्ण देश पहले से ही शामिल हैं.
इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए रूस के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समरकंद पहुंच गए हैं. यहां उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने उनका स्वागत किया.
मोदी की पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से मुलाकात
उज्बेकिस्तान में होने जा रहे एससीओ सम्मेलन में शिरकत करने के लिए 15 देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां पहुंच रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात होनी तय है.
एससीओ शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया कि पुतिन और मोदी के बीच एससीओ सम्मेलन में कई अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी, जिसमें रणनीतिक स्थिरता, एशिया प्रशांत क्षेत्र की स्थिति और संयुक्त राष्ट्र और जी-20 में रूस, भारत सहयोग पर चर्चा भी शामिल है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











