
'INDIA में शामिल होना है, नीतीश-तेजस्वी के पैर पकड़ने को तैयार', आखिर ऐसा क्यों बोले पप्पू यादव
AajTak
जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने INDIA ALLIANCE में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि देश में One Nation, One Election की जगह One Nation, One Education, One Health, सभी के लिए रोजगार की बात होनी चाहिए.
NDA के खिलाफ साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में लड़ाई लड़ने के लिए विपक्ष ने I.N.D.I.A अलायंस बनाया है. इसका पूरा नाम 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस' यानी भारतीय राष्ट्रीय विकासवादी समावेशी गठबंधन है. अब तक इस गठबंधन में 28 पार्टियों शामिल हो चुकी हैं. विपक्षी गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक दो दिन तक मुंबई में हुई. इसमें गठबंधन में शामिल पार्टियों के 63 नेता शामिल रहे. अब इस गठबंधन में जन अधिकारी पार्टी यानी की 'जाप' ने शामिल होने की इच्छा जाहिर की है.
पटना में JAP प्रमुख पप्पू यादव ने कहा ''मैं INDIA में शामिल होना चाहता हूं. इसके लिए नीतीश, लालू, तेजस्वी के पैर पकड़ने को तैयार हूं.'' पप्पू यादव ने कहा है कि इंडिया में शामिल होना चाहता हूं और मैं नीतीश, लालू जी के पैर पकड़ कर कहता हूं मुझे शामिल कीजिए, कहिए तो तेजस्वी का भी पैर पकड़ लूं.
'50 लाख रुपया रोजगार के लिए देंगे'
इसके साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि मेरी पार्टी सरकार में शामिल हुई तो हम प्रत्येक व्यक्ति को नौकरी दे या नहीं, लेकिन प्रत्येक व्यक्ति को 50 लाख रुपया रोजगार के लिए देंगे. एक साल से तीन साल तक वो 50 लाख रुपए सरकार को बिना ब्याज वापस दे सकते है. पप्पू यादव ने यह भी कहा है कि अगर मैं ऐसा नहीं करूंगा तो राजनीति छोड़ने के साथ-साथ बिहार छोड़कर चला जाऊंगा.
यह भी पढ़ें... मोदी जी ने दिया था कांग्रेस मुक्त भारत का नारा, लेकिन याद रखें इंग्लैंड भी ऐसा न कर सका… मुंबई से राहुल गांधी का निशाना
'वन नेशन, वन एज्युकेशन': पप्पू यादव

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






