
'INDIA ब्लॉक में जल्द होगी नीतीश कुमार की वापसी', RJD विधायक का दावा
AajTak
लालू यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि बिहार सीएम नीतीश कुमार जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का साथ छोड़ देंगे. जिसके बाद बीजेपी साफ हो जाएगी.
एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के चीफ नीतीश कुमार NDA गठबंधन का हिस्सा बने हुए हैं. वहीं, दूसरी तरफ INDIA ब्लॉक और खासतौर पर RJD को उनसे एक अलग ही उम्मीद है.
लालू यादव के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया है कि बिहार सीएम नीतीश कुमार जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का साथ छोड़ देंगे. जिसके बाद बीजेपी साफ हो जाएगी. बीजेपी से अलग होने के बाद नीतीश INDIA ब्लॉक में वापस आ जाएंगे. इसके बाद बिहार में भी बीजेपी नहीं रहेगी.
BJP के नेतृत्व में चुनाव लड़े NDA
दरअसल, जब बिहार के बीजेपी नेता अश्विनी चौबे से आगे NDA के नेतृत्व को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए को भाजपा के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए और भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए.
'पार्टी में आयातित माल बर्दाश्त नहीं'
अश्विनी चौबे ने आगे कहा,'पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा अकेले दम पर आनी चाहिए और एनडीए को भी आगे बढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी में आयातित माल हमें कभी बर्दाश्त नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनावी राजनीति से दूर रहेंगे.'

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











