
INDIA' ब्लॉक के नेता तय करेंगे कि PM कौन होगा, हम समर्थन करेंगे- प्रियंका गांधी
AajTak
प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल PM बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहुत अच्छे प्रधानमंत्री बन सकते हैं, क्योंकि वह देश की गहराइयों को समझते हैं. वे हिंदू धर्म की गहराइयां समझते हैं. प्रियंका ने कहा कि अगर पीएम मोदी राहुल गांधी के साथ धर्म पर डिबेट करें तो मोदी जी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे.
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 'आजतक' से खास बातचीत की. इंडिया टुडे ग्रुप के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 'INDIA' ब्लॉक के नेता तय करेंगे कि PM कौन होगा, हम समर्थन करेंगे.
इंटरव्यू में राजदीप सरदेसाई ने सवाल किया था कि क्या राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. क्या राहुल प्रधानमंत्री बन सकते हैं? इस सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल PM बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बहुत अच्छे प्रधानमंत्री बन सकते हैं, क्योंकि वह देश की गहराइयों को समझते हैं. वे हिंदू धर्म की गहराइयां समझते हैं. प्रियंका ने कहा कि अगर पीएम मोदी राहुल गांधी के साथ धर्म पर डिबेट करें तो मोदी जी राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे. राहुल के पास इतनी जानकारी है. वे गहराई में चीजों को समझते हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि इस चुनाव में ये फैसला किया गया है कि 'INDIA' ब्लॉक के नेता तय करेंगे कि प्रधानमंत्री कौन होगा. सब लोग बैठकर तय करेंगे. हम समर्थन करेंगे.
यह भी पढ़ें: 'हिंदू धर्म पर राहुल से डिबेट नहीं कर पाएंगे पीएम मोदी', खास बातचीत में बोलीं प्रियंका गांधी
राहुल हमेशा एक बहुत गहरे इंसान रहे हैं: प्रियंका गांधी राहुल के बारे में प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल हमेशा एक बहुत गहरे इंसान रहे हैं. राहुल बचपन से न्याय की लड़ाई लड़े हैं. राहुल में एक खासियत है कि वह सच बोलते हैं. इससे मैं चिढ़ती हूं. राहुल सच बोलते हैं, भले ही किसी को पसंद हो या न हो. वे अपनी बहन से, अपने कार्यकर्ता से सच बोलते हैं. आपको मुंह पर भी सच बोल देंगे.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










