
'INDIA' अलायंस की कांटों भरी राह... सीट शेयरिंग पर कवायद शुरू होते ही बंगाल से बिहार तक दंगल
AajTak
कांग्रेस चुनावी मोड में आ गई है. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग से लेकर घोषणा पत्र तैयार करने पर काम तेज कर दिया है. गुरुवार को पार्टी हाईकमान ने बड़ी बैठक की. इसमें नेताओं से चर्चा की और 255 सीटों पर चुनाव लड़ने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है. कांग्रेस इन सीटों को जिताऊ मानकर चल रही है. कांग्रेस का गठबंधन पैनल जल्द ही इंडिया अलायंस के सहयोगियों के साथ बातचीत शुरू करेगा.
विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक में सहयोगियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान और तनाव बढ़ गया है. सबसे ज्यादा मुश्किलें कांग्रेस के सामने आ रही हैं. अलायंस में सबसे बड़ी और नेशनल पार्टी होने के कारण कांग्रेस को सभी दलों को साधने की चुनौती है. इस बीच, क्षेत्रीय और सहयोगी दल अपने-अपने प्रभाव वाले राज्यों में कांग्रेस पर एडजस्ट करने का दबाव बना रहे हैं. फिर चाहे पश्चिम बंगाल हो या दिल्ली और पंजाब. बिहार हो या यूपी. हर जगह सीट शेयरिंग पर मंथन के बीच विवाद की खबरें आ रही हैं. यही वजह है कि डेडलाइन निकलने के हफ्तेभर बाद भी सहमति नहीं बन सकी है. अब दिल्ली हाईकमान सीटें फाइनल करेगा.
इंडिया ब्लॉक में 28 पार्टियां सहयोगी हैं. दिल्ली में गठबंधन के सहयोगी दलों ने 19 दिसंबर को चौथी बैठक की थी. इसमें सीट शेयरिंग को लेकर सभी पार्टियों को अपने-अपने राज्यों में फॉर्मूला निकालने और 30 दिसंबर तक सहमति बनाने की अंतिम तारीख रखी गई थी. लेकिन, देखने में आ रहा है कि कोई भी दल समझौता या पीछे हटने को तैयार नहीं है. हर दल अपने राज्य में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रहा है. हालांकि, यह संभव नहीं है. ऐसे में गठबंधन के सहयोगी दलों में राज्य स्तर पर विवाद होना शुरू हो गया है.
'255 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी'
सबसे ज्यादा मुसीबत और चुनौती कांग्रेस के सामने है. उसे नॉर्थ से लेकर साउथ तक सीट शेयरिंग पर माथापच्ची और सहमति बनाने में अब तक सफलता नहीं मिली है. गुरुवार को कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य इकाइयों से कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में 255 सीटों पर फोकस करेगी. यानी इन सीटों पर वो चुनाव लड़ने का इरादा बना चुकी है और वो इसे जीतने योग्य मानती है. हालांकि, यह सीटों की संख्या 2019 के आम चुनावों की तुलना में कम है. कांग्रेस ने इन सीटों को जीतने की संभावना की श्रेणी में रखा है.
'जल्द अलांयस के सहयोगियों से बात करेगी कांग्रेस'
कांग्रेस जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी करेगा. उसने राज्यों से यह प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के लिए कहा है. पार्टी इस सप्ताह इस प्रैक्टिस के हिस्से के रूप में प्रत्येक राज्य के लिए स्क्रीनिंग कमेटीज भी बनाएगी. कांग्रेस ने यह भी कहा है कि इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग पर तुरंत बातचीत शुरू करेंगे. सहमति बनाने के लिए कांग्रेस की पांच सदस्यीय नेशनल अलायंस कमेटी को जिम्मेदारी दी गई है. वो बातचीत करके फॉर्मूला फाइनल करेगी.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








