
Independence Day 2021: वाराणसी में सामने थे कमिश्नर, लेकिन चपरासी ने किया ध्वजारोहण
AajTak
स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कमिश्नर के सामने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने ध्वजारोहण किया.
स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कमिश्नर के सामने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान कार्यालय के तमाम अधिकारी व कर्मचारी कमिश्नरी में मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया. इस दौरान ध्वजारोहण करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कमिश्नर की बगल में बैठे नजर आए. वाराणसी के कमिश्नर यानी मंडलायुक्त ने एक बार फिर समाज में फैली अफसरशाही की धारणा को छोड़ते हुए अपने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 'चपरासी' से कमिश्नरी पर ध्वजारोहण कराकर मिसाल पेश की. इस दौरान उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले हर कर्मचारी को सम्मान मिलना चाहिए. वाराणसी के मंडलायुक्त यानी कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने वाराणसी में तैनाती के दौरान गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस पर एक अनूठी मुहिम छेड़ रखी है, जिसके तहत वह कमिश्नरी पर होने वाले परंपरागत ध्वजारोहण को खुद न करके सरकारी तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हाथों से कराते हैं.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











