
IND vs ZIM U19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी, आरोन जॉर्ज आउट... जिम्बाब्वे को पहली सफलता
AajTak
India vs Zimbabwe U19 World Cup: भारत और जिम्बाब्वे की अंडर 19 टीम आज (27 जनवरी) बुलावायों में एक दूसरे के आमने सामने हैं. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है, टॉस जिम्बाब्वे की टीम ने जीता.
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड में भारत अंडर-19 और जिम्बाब्वे अंडर-19 की टीमें आमने-सामने हैं. यह मुकाबला सुपर सिक्स ग्रुप 2 का छठा मैच है, जिसमें ग्रुप B और C की टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस मुकाबले में टॉस जिम्बाब्वे की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इस समय वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में फिलहाल अजेय है. यह मैच जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में है.
भारत की बल्लेबाजी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ओपनिंग करने आए. दूसरे ही ओवर में जॉर्ज और वैभव ने माइकल ब्लिगनॉट के ओवर ममें मिलकर 15 रन कूट दिए. दोनों ने मिलकर 4 ओवर में 44 रन बनाए, लेकिन आरोन जॉर्ज एक हवाई शॉट खेलने के चक्कर में पनाशे मज़ाई की गेंद पर पांचवें ओवर की पहली गेंद पर कैच थमा बैठे.
आज के मुकाबले का क्या है मतलब?

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












