
IND vs WORLD XI: भारत के खिलाफ वर्ल्ड-11 की टीम में खेलेंगे PAK प्लेयर्स? ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI
AajTak
भारत और वर्ल्ड-11 की टीम में कौन-कौन प्लेयर शामिल होंगे, इसे लेकर फैन्स के मन में काफी सवाल हैं. पाकिस्तानी प्लेयर्स के भाग लेने को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है.
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. अब भारत सरकार ने इस अमृत महोत्सव के तहत भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को क्रिकेट मैच करवाने का प्रस्ताव दिया है. ऐसे में 22 अगस्त को भारत और वर्ल्ड इलेवन एक टी20 मैच के लिए आमने-सामने हो सकते हैं.
पीटीआई के मुताबिक भारत सरकार ने एक प्रस्ताव बीसीसीआई को भेजा है, जिसमें इस तरह का मैच करवाने पर विचार करने और इसकी तैयारी करने का अनुरोध किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रस्ताव संस्कृति मंत्रालय द्वारा भेजा गया है जो अमृत महोत्सव के आयोजनों को देख रही है.
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘हमें सरकार से भारत- 11 और वर्ल्ड इलेवन के बीच 22 अगस्त को एक क्रिकेट मैच आयोजित करने का प्रस्ताव मिला है. वर्ल्ड 11 के लिए कम से कम 13 से 14 खिलाड़ियों की जरूरत होगी, इसलिए हमें उनकी उपलबधता के बारे में जानकारी हासिल करनी होगी.’
रोहित-विराट होंगे उपलब्ध!
इस मैच को लेकर अभी से दिलचस्पी पैदा हो गई है. भारत का संभावित जिम्बाव्बे दौरा 20 अगस्त को खत्म हो सकता है. ऐसे में जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाले प्लेयर्स 22 अगस्त को शायद उपलब्ध ना हो पाए. जिम्बाब्वे दौरे पर भारत वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में अपनी 'बी' टीम भेज सकता है. ऐसे में विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, केएल राहुल जैसे प्लेयर्स 22 अगस्त के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.
क्या भाग लेंगे PAK प्लेयर्स?

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












