
IND vs WI Live: अहमदाबाद में कहर बरपा रहे भारतीय गेंदबाज, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के करीब
AajTak
India vs West Indies 1st Test Match: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है.
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज (2 अक्टूबर) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पहली पारी में वेस्टइंडीज का स्कोर 70 रन को पार कर चुका है और उसके 4 विकेट गिरे हैं. सिराज को दो सफलता मिली है.
यह मुकाबला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के लिहाज से बेहद अहम है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
पहली पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 12 रनों के स्कोर पर ही वेस्टइंडीज को पहला झटका लग गया. तेजनारायण चंद्रपॉल (0 रन) तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों लपके गए. इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल (8 रन) को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा. इसके बाद सिराज का कहर देखने को मिला और उन्होंने दो और विकेट झटके.
विकेट पतन: 12-1 (तेजनारायण चंद्रपॉल, 3.5 ओवर), 20-2 (जॉन कैम्पबेल, 6.1 ओवर), 39-3 (ब्रैंडन किंग, 9.6), 42-4 (एलिक अथानाज़े, 11.4)
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव को शामिल किया गया. कुलदीप इंग्लैंड दौरे पर पांचों मैचों में प्लेइंग-11 से बाहर रहे थे. प्रसिद्ध कृष्णा, देवदत्त पडिक्कल, एन. जगदीशन और अक्षर पटेल को एकादश में जगह नहीं मिली है. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11 में पूर्व क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे तेजनारायण को शामिल किया गया है.
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









