
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ घर में शेर टीम इंडिया, जीत चुकी है लगातार 6 वनडे सीरीज
AajTak
टीम इंडिया का अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार रिकॉर्ड रहा है. मेजबान भारतीय टीम पिछले 16 साल से विंडीज के खिलाफ घर में कोई वनडे सीरीज नहीं हारी है...
IND vs WI: टीम इंडिया को फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे और उसके बाद टी20 की सीरीज खेलनी है. इसके लिए दोनों देश के बोर्ड ने भी अपनी-अपनी टीमें घोषित कर दी हैं. टीम इंडिया ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी के घर में वनडे सीरीज में हार झेली है. ऐसे में अब भारतीय टीम को विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतकर फैंस को खुशखबरी देने का मौका है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












