
IND vs WI: ना रोहित खेले ना पंत, आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की चौंकाने वाली XI
AajTak
भारत और विंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में आयोजित हुआ है. इस मैच में भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग-11 में कई बदलाव किए. हार्दिक पंड्या ने जहां टीम की कप्तानी की, वहीं ईशान किशन और कुलदीप यादव जैसे प्लेयर्स भी मुकाबले का हिस्सा रहे.
भारत और विंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क में आयोजित हुआ है. भारतीय टीम पहले ही टी20 सीरीज पर कब्जा कर चुकी है, ऐसे में इस मुकाबले का कोई खास महत्व नहीं है. भारतीय टीम ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था.
हार्दिक को मिली कप्तानी
खास बात यह है कि विंडीज के खिलाफ इस आखिरी मुकाबले में हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी कर रहे हैं. यह पहला मौका नहीं हार्दिक को कप्तानी का मौका मिला है. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों में भी हार्दिक पंड्या ने टीम की कमान संभाली थी. भारतीय प्लेइंग इलेवन में रोहित तो नहीं ही खेल रहे है, साथ ही ऋषभ पंत, सूर्य कुमार यादव जैसे प्लेयर भी प्लेइंग-11 से गायब है.
ईशान-कुलदीप भी प्लेइंग-11 में
ऋषभ पंत की मौजूदगी में दिनेश कार्तिक को विकेटकीपिंग करने का दायित्व मिला है. वहीं युवा ओपनर ईशान किशन को काफी समय बाद खेलने का चांस मिला है. साथ ही चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव, दीपक हुड्डा, और श्रेयस अय्यर जैसे प्लेयर्स भी प्लेइंग-11 का पार्ट हैं.
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आवेश खान, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












