
IND Vs South Africa: भारत को दूसरी पारी में नहीं मिली अच्छी शुरुआत, देखें सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन क्या हुआ
AajTak
केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे की शानदार साझेदारी के बाद टीम इंडिया जब तीसरे दिन बल्लेबाजी करने आई तो उससे बड़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के सामने कैसे घुटने टेके इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत का चौथा विकेट 93.6 ओवर में गिरा था, जबकि 9वां विकेट 100.5 ओवर में गिर गया था. सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी का बुरा प्रदर्शन देखने को मिला है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












