
IND Vs SL T20: श्रेयस-जडेजा के तूफान में उड़ गए श्रीलंकाई बॉलर, भारत ने जीती लगातार तीसरी T20 सीरीज
AajTak
भारत ने धर्मशाला में हुए टी-20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. टीम इंडिया के ये लगातार 11वीं टी-20 जीत है. श्रेयस अय्यर के धमाल के दम पर भारत ने श्रीलंका को मात दी.
IND Vs SL T20: धर्मशाला में खेले गए टी-20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को बेहद आसानी से हरा दिया है. एक वक्त पर टीम इंडिया के लिए मुश्किल स्थिति बन रही थी, लेकिन श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारत ने लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत ने सीरीज में लगातार दूसरा मैच जीता और सीरीज को भी अपने नाम कर लिया. श्रीलंका ने भारत को 184 रनों का लक्ष्य दिया था, टीम इंडिया को शुरुआत में ही झटका लग गया था. लेकिन श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के बीच पहले हुई 84 रनों की साझेदारी और अंत में रवींद्र जडेजा की तूफानी पारी ने मैच को एकतरफा बना दिया. अंत में भारत ने इस मैच को 7 विकेट से जीता, टीम इंडिया ने तीन ओवर रहते ही मैच को खत्म कर दिया. That's that from the 2nd T20I. 74* from @ShreyasIyer15, 39 from @IamSanjuSamson and a brilliant 18-ball 45* from @imjadeja as #TeamIndia seal the T20I series. Scorecard - https://t.co/ImBxdhXjSc #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/ELvnJ3RrgN

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












