
IND vs SL Asia Cup: अक्षर-आवेश IN... श्रीलंका के खिलाफ ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
AajTak
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच आज (6 सितंबर) दुबई क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होना है. इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की नजरें रहने वाली है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी खराब फॉर्म के चलते आलोचकों के निशाने पर हैं लेकिन शायद उन्हें टीम मैनेजमेंट एक और मौका दे सकती है.
एशिया कप 2022 में आज (6 सितंबर) भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला होने जा रहा है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले पर भारतीय फैन्स की नजरें टिकी हैं. भारतीय टीम को अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में उसके लिए यह मुकाबला काफी अहम है.
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम अपना बेस्ट प्लेइंग-11 उतारना चाहेगी. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय ने दीपक हुड्डा को यह सोचकर चांस दिया था कि वह छठे बॉलर की भूमिका निभाएंगे. लेकिन मैच के दौरान हार्दिक और युजवेंद्र चहल के महंगे साबित होने के बावजूद उनसे एक भी ओवर नहीं करवाया गया था.
आवेश-अक्षर की होगी वापसी
आवेश खान के फिट होने के चलते भारत तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों, एक विशेषज्ञ स्पिनर और दो ऑलराउंडरों के अपने मूल कॉम्बिनेशन में वापस लौट सकता है. इसका मतलब यह है कि रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा की जगह क्रमश: अक्षर पटेल और आवेश खान को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकता है. ऋषभ पंत भी खराब फॉर्म के चलते आलोचकों के निशाने पर हैं, लेकिन शायद उन्हें टीम मैनेजमेंट एक और मौका दे सकती है.
कोहली का फॉर्म में लौटना शुभ संकेत
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अच्छी बात यह रही कि टॉप-3 बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में बैटिंग की. विराट कोहली अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हों, लेकिन रविवार को उन्होंने संकेत दिया कि वह इस दिशा में बढ़ रहे हैं. एशिया कप में लगातार दूसरे अर्धशतक के बाद उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह भी शांत करा दिया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












