
IND vs SL 1st ODI: पहले वनडे में क्या होगी भारत की प्लेइंग-11? रोहित शर्मा ने बताया कौन करेगा ओपनिंग
AajTak
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाना है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर भी निगाहें होंगी. मुकाबले से पहले ही रोहित शर्मा ने साफ कर दिया उनके साथ शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे. गिल के ओपनिंग करने के चलते ईशान किशन पहले मैच से बाहर रहेंगे.
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 10 जनवरी (मंगलवार) को गुवाहाटी में खेला जाना है. इस साल वनडे विश्व कप का आयोजन होना है, ऐसे में भारतीय टीम के लिए श्रीलंका सीरीज काफी महत्वपूर्ण है. इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं, जो अंगूठे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं. वहीं हार्दिक पंड्या उप-कप्तान की भूमिका में हैं.
शुभमन गिल और रोहित करेंगे ओपनिंग
पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर सबकी निगाहें होंगी. पिछले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन को प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ेगा. कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात कि पुष्टि कि शुभमन गिल के साथ वह खुद ओपनिंग करेंगे. ईशान किशन के बाहर बैठन का यह मतलब है कि केएल राहुल कीपिंग करेंगे.
क्लिक करें- सूर्यकुमार यादव कैसे बन गए नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने कहा, 'दोनों सलामी बल्लेबाजों (गिल और किशन) ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन मुझे लगता है कि शुभमन गिल को मौका देना सही रहेगा क्योंकि पिछले मैचों में उन्होंने काफी रन बनाए थे. मैं ईशान से कुछ भी क्रेडिट नहीं लेने जा रहा हूं. वह हमारे लिए बहुत अच्छे रहे हैं. उन्होंने दोहरा शतक बनाया है और मुझे पता है कि दोहरा शतक बनाना कितनी बड़ी उपलब्धि है. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो जिन खिलाड़ियों ने पहले अच्छा प्रदर्शन किया है, हमें उनको भी पर्याप्त मौके देने की जरूरत है.'
क्लिक करें- नसीम शाह ने फिर बरपाया कहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












