
IND vs SL: फील्ड में अंपायर की फिरकी लेते दिखे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो में कैद हुई शरारतें
AajTak
श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 की सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय खिलाड़ी अंपायर की फिरकी लेते दिखाई दिए. उनका फनी अंदाज कैमरे में कैद हो गया...
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हों, विराट कोहली या फिर अब रोहित शर्मा हों. टीम इंडिया की मस्ती हमेशा चलती रहती है. मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी हमेशा शरारत करते दिखाई देते हैं. मौजूदा टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत मस्ती करते दिखते हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में यह जिम्मा बाकी खिलाड़ियों ने संभाल लिया है. These guys 🤣#indvsl pic.twitter.com/3p4T9O4JUV

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












