
Ind vs SA: T20 के लिए ओडिशा के CM तैयार, खरीदा मैच का पहला टिकट
AajTak
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बाराबती स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी20 मैच का पहला टिकट खरीदा. ये मैच 12 जून यानी रविवार को खेला जाएगा. ओडिशा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पंकज लोचन मोहंती और सचिव संजय बेहेरा ने मुख्यमंत्री को उनके आवास पर टिकट सौंपी. पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच नौ जून को दिल्ली में खेला जायेगा. तीसरा मैच विशाखापत्तनम, चौथा राजकोट और पांचवां बेंगलुरू में होगा. देखें
More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












