
IND vs SA, Shikhar Dhawan: बाहरी बातों से शिखर धवन को कोई परेशानी नहीं, बोले- अपनी बल्लेबाजी पर है भरोसा
AajTak
भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि ओपनिंग बल्लेबाजी में लगातार बढ़ रही प्रतिस्पर्धा और बाहरी आवाजों से कोई दिक्कत नहीं है. शिखर धवन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं मीडिया में उठ रही बातों पर गौर नहीं करता हूं, मुझे अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा है.'
भारतीय वनडे टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 79 रनों की पारी खेलकर एक बार खुद को बतौर ओपनर वनडे टीम में स्थापित कर लिया है. शिखर धवन ने पार्ल में 84 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली. धवन ने पारी में 10 चौके जड़े. इस पारी के बाद धवन का आत्मविश्वास और बढ़ा है. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में शिखर धवन ने कप्तान केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत की थी. धवन और राहुल के अलावा इस टीम में ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवा बल्लेबाज भी मौजूद हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












